मध्य प्रदेश

बदबू से परेशान 5 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । रायसेन जिले की बरेली नगर परिषद द्वारा नगर का कचरा गगनबाड़ा रोड मुक्तिधाम के पास फेका जा रहा है । जिसकी बजह से इस सड़क से निकलने वाले राहगीर नाक पर रुमाल रखकर निकल रहे है । साथ ही अंत्येष्टि में आये लोग भी बदबू से परेशान है । इसी बात को लेकर बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर ओर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी को 5 ग्राम पंचायतों के प्रतिनधियों ने ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में मांग की गई कचरा अन्यत्र फेका जाए।
बरेली नगर परिषद के पास नगर का कचरा निष्पादन की कोई जगह नही है । घोघरा नदी मुक्तिधाम के पास गगनबाड़ा रोड पर सालों से कचरा फेका जा रहा है। कचरे के पास सड़क पर आवारा मवेशी सेकड़ो की संख्या में रहते है। सालों से फिक रहे कचरे से अब इतनी बदबू आने लगी कि लोग परेशान होने लगे मुक्तिधाम भी यही है अगर कोई व्यक्ति की मौत हो जाये और उसे मुक्तिधाम लेकर गए तो कचरे की बदबू इतनी ज्यादा आती है कि अंत्येष्टि में शामिल होने आए लोग भी परेशान होने लगते है। स्कूली छात्र ओर वहां रहने वाले लोग भी काफी परेशान है ।
ऐसा नही है कि बरेली नगर परिषद के पास जगह नही है सरकार ने बरेली के नजदीक लगभग 5 एकड़ जमीन नगर के कचरे के निष्पादन के लिए दी है। जहां नगर परिषद द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर कचरे से खाद बनाई जा सके लेकिन ओछी राजनीति के चक्कर मे योजना नही बन पा रही है हालांकि नए बने नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी जल्द ही जमीन अधिग्रहण की बात कर रहे है ।

Related Articles

Back to top button