मध्य प्रदेश

डॉ. जितेन्द्र बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्यप्रणाली विवादित, नियम विरूद्ध तरीके से कर रहे नौकरी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अपनी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा विवादों से गहरा नाता रखने वालें आयुष डॉ. जितेन्द्र बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनसे विभिन्न बिन्दुओं में जवाब तलब किया गया है।
स्मरण रहे कि 28 सितम्बर को मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा आयुर्वेदिक डॉक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर दिया पदस्थ शीर्षक से समाचार का प्रसारित किया गया था और उपरोक्त पूरे मामले को संजय मिश्रा, क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर, संभाग जबलपुर को अवगत कराया गया था। लिहाजा खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान द्वारा विगत दिवस इस संबंध में नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा के समक्ष जवाब पेश करने आदेशित किया गया है।
इन बिन्दुओं पर मांगा गया है जवाब
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा में आप कब से पदस्थ है। दस्तावेज संलग्न करें।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा में किसके परमीशन से बैठते है। बैठने की अनुमति की छायाप्रति संलग्र करे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा में आप किस विधि से उपचार करते है उसकी रिकार्ड छायाप्रति संलग्र करें।
आप सभी दस्तावेजों में मेडिकल ऑफिसर ढीमरखेड़ा की सील लगाते है जो शासकीय नियमों का उल्लंघन है। जो भ्रम की स्थिति का पैदा करता है।
आपके द्वारा अन्य किस शासकीय दस्तावेज में हस्ताक्षर करते है उसका विवरण दे।
आप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के लिये आपके मूल आयुष विभाग का सहमति पत्र प्रदाय करें। आप अपने आयुर्वेदिक औषाधलय में अपनी चिकित्सा विधि से उपचार न करते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा में बैठते है या नहीं।
आपके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेड़ा में मरीजों का पंजीयन व दवा वितरण किया जाता है या नहीं। यदि किया जाता है तो अपना इस विषय में मत प्रस्तुत कीजिये।
उपरोक्त सवालों का जवाब सहित तीन के अंदर इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये गये है।

पूर्व की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे :

आयुर्वेदिक डाॅक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर दिया पदस्थ

Related Articles

Back to top button