मध्य प्रदेश

खमरिया बागरी विष्णु महायज्ञ में राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी का आगमन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरिया बागरी में चल रहे विष्णु महायज्ञ पुराण में शनिवार को कथावाचक धुर्वे जी महाराज ने रुक्मणि विवाह की की कथा को सुनाया । भगवान श्री कृष्ण के 16 हजार 8 विवाह की पूरी कथा सुनाई । कथा के दौरान मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी का आगमन हुआ ।
राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी ने कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया । राज्यमंत्री प्रतिमा सिंह बागरी का स्वागत जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, खम्हरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी, सरपंच कैलाश चंद जैन, पूर्व सरपंच गणेश साहू, एसडीओपी देवी सिंह बागरी, गोविंद सिंह बागरी , जिला मंत्री गोविंद सिंह, शैलेश जैन, बागरी कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बागरी ने किया ।
राज्य मंत्री ने मंच के नीचे ग्राम की महिलाओं के बीच बैठकर कथा को सुना और आरती भी किया ।
राज्य मंत्री ने खम्हरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी के विकास कार्य की तारीफ की । इस दौरान सुभाष बागरी ,विनोद बागरी, रणदीप बागरी ,सुशील साहू , बलराम बागरी, पारस पटेल, आनंद साहू , सोनू दुबे, अशोक सिंह बागरी ,कपिल पीयूष बागरी, सोनू बागरी, राजा, दुर्गेश, रजनीश भानू, हेमन्त, विकास बागरी सहित महायज्ञ समिती, ग्रामवासियों की उपस्थिति रही है।

Related Articles

Back to top button