क्राइम

बाइक सवार दो मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट को बस ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर दोनों की मौत

घटना सांची अपेक्षा होटल के पास की
रायसेन । तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार दो मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र अपेक्षा होटल के पास बीती रात 2.30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार विदिशा मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट निखिल राठौर भोपाल निवासी, अंकरेश
शर्मा टीकमगढ़ निवासी जो रात को विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे थे इसी दौरान भोपाल की ओर से आ रही बस क्रमांक UP 83 BT 0142 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर सांची थाने की पुलिस मौके पर मृतकों के शव को सांची अस्पताल पहुंचाया यहां गुरुवार दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।
सांची थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया मृतक निखिल राठौर और अंकरेश शर्मा विदिशा में मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट थे रात को 2:30 बजे विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे थे इसी दौरान उनको बस में टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी परिजनों को सूचना दी गई है। सांची अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है।

Related Articles

Back to top button