मध्य प्रदेश

शा. श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया में आई गौ लिफ्ट स्टैंड मशीन

सिलवानी । शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया ब्लॉक सिलवानी जिला रायसेन में बीमार एवं घायल गौवंशो को उठाने एवं खड़े रहने-साधने के लिए यह बहुत उपयोगी मशीन है। यह मशीन विनोद तोषनीवाल जी द्वारा इंदौर में बनाई जाती है एवं सत्यम साक्षी गौसेवा संस्थान इंदौर के सहयोगी सदस्यों एमके पंडित साहब, सीमा सेन द्वारा कुल लागत 30 हजार में से आधी लागत संस्था द्वारा 15000₹ एवं आधी लागत+ परिवहन गौशाला जमुनिया के द्वारा यह मशीन शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया ब्लॉक सिलवानी में प्राप्त हो पाई है। गौशाला परिवार जमुनिया ने संस्था का बहुत-बहुत आभार किया है। रायसेन जिले की द्वितीय क्षमता एवं व्यवस्थाओं में जमुनिया गौशाला का नाम शामिल है । गौशाला का संचालन कार्य महालक्ष्मी स्व सहायता समूह जमुनिया की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button