बागी प्रत्याशी बिगाड़ेंगे भाजपा कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशियों का चुनावी गणित

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । बागी प्रत्याशी बिगाड़ेंगे भाजपा कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशियों का चुनावी गणित, दोनों ही राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं द्वारा रूठे बागी उम्मीदवारों को मनाने में जुटे पर फिलहाल उनसे भी मान मनोव्वल फेल होती नजर आ रही है। इन बगावत करने वाले उम्मीदवारों ने भाजपा कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवारों की चुनावी समर की नैया पार होने अड़चनों की वजह से हैरान परेशान दिखाई दे रहे हैं। वार्ड 1 नरापुरा में जहां भाजपा से शिक्षक मनोज शाक्या की धर्मपत्नी को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।उनका यानी कांग्रेस की उम्मीदवार उनकी रिश्ते में सगी देवरानी और कांग्रेस नेता मुकेश शाक्या एडवोकेट से मुकाबला होना लगभग तय माना जा रहा है। इस वार्ड में बागी यानि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतरने से जेठानी देवरानी के मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।दरअसल नरापुरा वार्ड 1 अजा महिला के लिए आरक्षित है।यहां मजेदार बात यह है कि नरापुरा के एक ही मकान की छत पर भाजपा कांग्रेस के झंडे नजर आ रहे हैं।वार्ड 2 मालीपुरा से भाजपा ने परवीन बी अमीन खान को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस ने अपना अधिकृत उम्मीदवार 6 दिनों के बाद भी घोषित नहीं किया है। जिससे असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है।इस वार्ड में भी बसपा से बबलू खान माखनी केप उर्फ वाजिद जमा की पत्नी फिरदौस जमा को प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है। कांग्रेस से जुबेर खान यहां प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रविशंकर पप्पू यादव चतर यादव, महेश बटेर यादव, पूर्व पार्षद इमरान खान राजू यादव अपनी पत्नियों को निर्दलीय पार्षद पद के लिए उतार दिया है।वार्ड 3 महावीर से बीजेपी ने जहां सबसे बुजुर्ग महिला प्रत्याशी बैनीदेवी कुशवाहा पत्नी भैया लाल कुशवाहा को पार्षद पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस से रवि यादव की भाभी रक्षा यादव को टिकट मिलना लगभग तय है। इसके अलावा 3 से 4 निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवारों का जीत का गणित बिगाड़ सकते है। वार्ड 4 से कांग्रेस पार्टी से दीपक थौरात को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा ने वर्षा लोधी कल्याण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी विशाल नीटू कुशवाहा ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।अन्य निर्दलीय उम्मीदवार इन भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीत के मुकाबले को रोचक बना सकते है।
पति पत्नी बसपा के प्रत्याशी… मुकाबले को बना सकते हैं रोचक
वार्ड 4 गोपालपुर से बसपा से जहां पप्पू निरंजन कुशवाह उम्मीदवार हैं।उनकी पत्नी वार्ड 9 से बसपा की उम्मीदवार होकर चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं।इसके अलावा बीजेपी से जहां नीति पण्ड्या दीपक पण्ड्या प्रत्याशी हैं।कांग्रेस से पुष्पा जोशी पत्नी रविशंकर राजू जोशी फुल्की सेंटर पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाई जाना लगभग तय है।यहां निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए जीत में मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।



