मध्य प्रदेश

प्री- मानसून की धुआंधार एंट्री : 24 घंटे में हुई 19 मिमी बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी,

ठेकेदार जिंदल हरियाणा की फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की खुली पोल,बीच सड़क गली कूचों में बरसात का पानी मार रहा हिलोरे, दो पहिया तीन पहिया चालक हो रहे परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
रायसेन जिले में प्री-, मानसून की बारिश की धुआंधार एंट्री हुई है। शहर में सोमवार को सुबह 9 बजे और 11:30 बजे इसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।इससे पहली बारिश में ही नगर पालिका परिषद के नालों की खुदाई गहरीकरण मरम्मत की पोल खुलते दिखाई दे रही है। जिले में पिछले 24 घंटे में 19 MM बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रायसेन में बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया था। जिसके चलते आज और कल शहर में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा था।
धान की तैयारी में जुटे किसान…..
कई दिनों तक तेज गर्मी के कारण लोगों को बारिश होने का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही रायसेन शहर में तेज बारिश हुई छोटे बच्चों से लेकर बड़े पहली बारिश में भीगते और मस्ती करते नजर आए।वहीं किसानों ने भी बारिश को देखते हुए धान रोपने की तैयारी शुरू कर दी। जिले में लगभग 2 लाख हेक्टेयर में धान का उत्पादन किया जाता है। किसानों ने एक महीने पहले से ही ट्रैक्टरों की मदद से खेतों के गढ़े बनवा लिए थे।साथ ही खेतों में क्यारी निर्माण कर धान फसल के रोपे तैयार कर लिए थे।

Related Articles

Back to top button