बिजली कटौती एवं बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन, चक्काजाम, ज्ञापन दिया
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बिजली कटौती एवं बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बम्होरी में रानी अवंती बाई चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया एवं प्रदर्शन करते हुए मेन मार्केट बम्होरी में से निकल कर तहसील कार्यालय पहुंचे यहां मुख्य मार्ग पर बटेरा सिलवानी मार्ग पर बैठकर चक्काजाम किया । इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि बम्होरी क्षेत्र में लगातार कई कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है जिससे आमजन एवं किसान परेशान हाल हे धान की फसल नहीं लग पा रही जो लगी है वह भी सूख रही है विभाग द्वारा झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं शीघ्र ही समस्या का हल नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों का बर्बाद करना चाहती है बिजली न मिलने से किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई भी सही कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे किसानों को बिजली की समस्या दूर हो सके। महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है सरकार 50% पर काम कर रही है कर्जा बढ़ता जा रहा है लेकिन आमजन की समस्या दूर नहीं हो रही है।
राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक द्वारा चंदा वसूली की जा रही है क्षेत्र में विधायक के रिश्तेदार आतंक मचाए हुए जनता को प्रताड़ित करते हैं अब किसी ने भी आम जनता को कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश की गई तो हम लोगों द्वारा सरकार की प्रशासन ईंट से ईंट बजा देंगे हम जनता के साथ हे ।
टीकम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बम्होरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस हमेशा आमजन की समस्याओं को मुद्दों को उठाती रही है कमलनाथ जी एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में हम लोग मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश को सुख समृद्धि और विकास के पथ पर ले जाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र पटेल पटेल पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कविंद्र रघुवंशी, राजेंद्रसिंह तोमर, नीलमणि शाह, माधोसिंह पटेल, स्वरूपसिंह पटेल, मदन नेमा, महेंद्रपुरी गोस्वामी, संदीप शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिलवानी, टीकम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बम्होरी, अजय रघुवंशी, राजेश मचैया प्रवक्ता, लखन पटेल, विवेक जैन मंडलम अध्यक्ष, कृष्णकांत सोनी, पवन सोनी, बिक्की पटेल युवा कांग्रेस, शिवाजी पटेल, कमर पटेल, थान सिंह लोधी, दुर्गेश लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



