अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
सिलवानी । मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने 18 सूत्रीय मांगों को एसडीएम प्रकाश नायक एवं मुख्य नगर पालिका के नाम ज्ञापन लेखापाल रईस खान को सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि समय समय पर हमारे सगठन द्वारा पूर्व में भी मांग पत्र प्रस्तुत किये गए परन्तु शासन द्वारा कोई निराकरण अथवा चर्चा नहीं की गई है जिससे की सफाई कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। पुन: निम्न 18 सूत्रीय मांगो का निराकरण शीघ्र अतिशीघ्र करने की मांग की गई है। जिनमे मुख्य रूप से सफाई कामगारों को समस्त 2005 से पुरानी पेंसन योजना को पुन वहल किया जाये । मध्य प्रदेश की समस्त नगर निगम व नगर पालिका में सफाई ठेका समाप्त कर स्थायी भारती की जाये। मध्य प्रदेश में सभी नगर निगमों, नगर पलिकायो नगर परिषदों में सफाई कामगारों को जो आज दिनाक तक विनियमित सफाई मित्र संविदा अन्स्कलिन रोस्टर या आउट सोर्स पर है। उन सभी को तत्काल निम्मित्करण स्थयी कारण का लाभ सफाई कर्मचारी वर्ग को दिया जाये। मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारी द्वारा अपने सेवाकाल में कार्य करते हुए स्वेच्छा सेवा निर्वृत देकर अपने परिवार के किसी सदस्य को सफाईदार पद या योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति दी जावे। मध्य प्रदेश के समस्त नगर निगम, नगर पलिकायो नगर परिषद में सफाई कामगार मित्रो के पद से रोस्टर प्रठली की सफाई कर्मचारी के पद से स्थित किया जाये। मध्य प्रदेश सासन द्वारा प्रोफचल एक्स्जमिनेसन वोर्ड द्वारा भारती की जा रही है उसे समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीडी भरती की जाये।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।



