बाल सभा में भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
सिलवानी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीकलपुर में आज माह के प्रथम शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर भी चर्चा की। छात्रों को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत, विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर निर्माण करने का मार्गदर्शन भी इस दौरान प्रदान किया गया । इस अवसर पर जन शिक्षा केंद्र में हो रहे शैक्षिक प्रगति कार्यों पर ही प्रकाश डाला गया । साथ ही सिलवानी विकासखंड से स्थानांतरित बीआरसीसी शैलेंद्र यादव का स्वागत ,अभिनंदन एवं सम्मान सहित विदाई कार्यक्रम भी रखा गया। साथ ही नवीन बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य सुनील पांडेय द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य का प्रतिपादन करते हुए, कहा गया कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का व्यक्तित्व विकास, बाल सभा के माध्यम से संभव है। इसी क्रम में प्रत्येक शनिवार बालसभा का विशिष्ट आयोजन संस्था में किया जाता है। साथ ही उन्हें कैरियर मार्गदर्शन के संदर्भ में भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर शैलेंद्र यादव पूर्व बीआरसीसी एवं सिलवानी के नव नियुक्त बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी, शासकीय हाई स्कूल चिचोली के प्रभारी प्राचार्य आरके भार्गव, मनोज शास्त्री, बृजेन्द्र रघुवंशी, योगेंद्र रघुवंशी, योग प्रभारी महेंद्र दुबे, अशोक शर्मा जनशिक्षक , सत्यनारायण वर्मा, मुकेश रघुवंशी, मोती सोनी, सैयद खालिद, मेघराज राजपूत, सतीश शर्मा, नरेन्द्र रघुवंशी, केशव रघुवंशी, राजेश रघुवंशी, मुकेश लोधी, निर्भयसिंह भवेदी,राम मनोहर शर्मा,महेन्द्र सिंह,दीपक शर्मा एवं अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेघराज राजपूत के द्वारा किया गया।




