क्राइम

रिश्तेदार ने मकान का ताला तोड़कर 15 बोरा गेहूं दो ट्रॉली भूसा, डेढ़ क्विंटल सरिया तार, 10 बोरी सीमेंट

खाने पीने की सामग्री ले जाकर मारपीट
पुलिस अधीक्षक से पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लहर बुजुर्ग गांव में रिश्तेदार के द्वारा जबरन पीड़ित के मकान पर कब्जा किया गया पीड़ित धरमू अहिरवार ने बताया कि श्रीपत अहिरवार के द्वारा मेरी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी लिया गया है पंचायत सचिव रोजगार सहायक से सांठगांठ करके आवास योजना में पात्रता प्राप्त कर ली है। लेकिन रिश्तेदार की लहर बुजुर्ग में कोई जमीन मकान नहीं है। फिर कैसे शासन ने आंख बंद करके नियम कानून कायदों को ताक में रखकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया पीड़ित के साथ दबंगो के द्वारा अभद्रता एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर पलेरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी से शिकायत की गई है साथ ही पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है पत्र में उल्लेख किया गया है कि धरमू अहिरवार द्वारा अपने रिश्तेदार को अपने सिद्ध बाबा की में रोड पर एक मकान में रिश्तेदार को रहने का मौका दिया गया उसके बाद रिश्तेदार के द्वारा मकान का ताला तोड़कर 15 बोरा गेहूं दो ट्राली भूसा डेढ़ क्विंटल सरिया तार 10 बोरी सीमेंट साथ में खाने पीने का सामान ले जाकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी गई और जान से मारने की धमकी दी है धरमू ने आरोप लगाया है कि घटना 2 अगस्त 2025 की है जब मे घर से बाहर था तब मेरे रिश्तेदार श्रीपत अहिरवार पिता धनजू अहिरवार , सुंदर अहिरवार राकेश अहिरवार गुड्डन साहू ने इस घटना को अंजाम दिया है श्रीपत अहिरवार गौना करौंला का निवासी बताया गया है राकेश गुड्डन साहू पलेरा के निवासी हैं जिन्होंने मिलकर घर का ताला तोड़कर घरेलू सामग्री लेकर रफूचक्कर हो गए हैं पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी पलेरा से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button