बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील
तीन दिन पहले कार्यवाही की सूचना मिलने पर क्लीनिक बंद कर रखे हुए डॉ अमित जैन
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
विदिशा । खरी फाटक रोड पर अमित जैन के पिता और वरिष्ठ डॉक्टर रहे स्वर्गीय पदम जैन कई सालों से चल रहे थे क्लीनिक, सीएमएचओ ने कहा 3 दिन पहले मालूम हुआ उसके बाद किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई, क्लिनिक खुली मिलने पर सील करने की हुई कार्यवाही, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद खोल सकते हैं क्लीनिक।
विदिशा स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई शहर के जाने-माने डॉक्टर की क्लीनिक पर की कार्रवाई सीएमएचओ डॉ एके सिंह और उनके जांच दल द्वारा खरी फाटक स्थित कई वर्षों से चल रही डॉ पदम जैन की क्लीनिक जिसे उनके बेटे डॉ अमित जैन संचालित कर रहे थे… बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने के कारण उसे सील करने की कार्रवाई की गई है… मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एके उपाध्याय ने बताया कि 3 दिन पहले इस बात की जानकारी उनके दल को लगी थी लेकिन उस वक्त डॉक्टर मौके पर नहीं मिले… जानकार बताते हैं कि 3 दिन पहले कार्रवाई करने गए दल की सूचना पहले से अमित जैन को मिल गई थी… जिससे क्लीनिक बंद कर मौके से चले गए थे.. एक बार फिर क्लीनिक खुली मिलने पर दल ने उसे सील कर दिया… इस पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ एके उपाध्याय ने एमबीबीएस डॉक्टर अमित जैन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया है जिसके बाद वे क्लीनिक खोल सकते हैं… अन्य विषयों को लेकर जांच की जा रही है… उन्होंने यह भी बताया कि जिले भर में विशेष दल लगातार जांच और कार्यवाही कर रहा है स्वास्थ्य विभाग अगर समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करता रहे तो लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होगा कई सालों से बिना रजिस्ट्रेशन के दवाखाना संचालित है इसके बावजूद भी स्वास स्वास के अधिकारी ऐसी कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जिससे ऐसे डॉक्टरों के हौसले और बुलंद हो जाते है।



