मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह संपन्न

सिलवानी । बुधवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की मूर्ति की पूजा करके एवं बच्चो के द्वारा सरस्वती वंदना गीत गाकर किया गया। इस समारोह में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक अक्षत लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नवीन सत्र में प्रारंभ होने वाले विषयों और महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया । नवीन छात्र एवं छात्राओं को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी गई। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा बच्चो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं छात्र एवं छात्राओं की शिक्षा संबंधी हर प्रकार से सहायता करने को कहा । अनिल साहू के द्वारा कहा गया की छात्र एवं छात्राएं जब महाविद्यालय में प्रवेश लेते है तो उसकी रौनक उसी तरह बढ़ जाती है जिस तरह फूलो के पौधों में नए नए फूल आने से होता है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है जन जागृति बढ़ाकर बच्चो को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वी.डी. खरवार, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, मनोहर पंथी, लक्ष्मीकांत नेमा जन भागीदारी समिति सदस्य अनिल साहू , सतीश साहू, प्रीति कुशवाहा , अहमद मुत्किन, रामानुज रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button