मध्य प्रदेश
मंत्री की गाड़ियां पायलेट वाहन से टकराई, बाल बाल बचे मंत्री

सांची रोड पर आपस में टकराईं काफिले की गाड़ियां
रायसेन । बुधवार को सांची रोड पर सर्किट हाउस जाते वक्त आगे चल रहे पायलेट वाहन के अचानक ब्रेक मारने की वजह से उसके पीछे चल रहीं मंत्री शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह की गाड़ियां एक के बाद एक आपस में पीछे से टकरा गई। गाड़ी में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद थे। हालाकि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है, लेकिन तीनो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।



