मध्य प्रदेशहेल्थ

बैगलेस गतिविधि के तहत छात्राओं ने किया सिविल अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण

सिलवानी। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बैगलेस गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड सिविल अस्पताल, सिलवानी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. आर.एस. पटेल से मुलाकात की। डॉ. पटेल ने छात्राओं को सिविल अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रयोगशाला, औषधि वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को समान महत्व देने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्राचार्य सोनल नामदेव ने बताया कि बैगलेस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न शासकीय संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button