भाजपा के बड़े नेता भारतीय संविधान खत्म कर देश को बेंच देंगे : दामोदर यादव
वह बोले मुख्यमंत्री ने सांडों को पाल रखा है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रविवार को दोपहर भारतीय संविधान को बचाने बसपा कांग्रेस संयुक्त मोर्चा और संविधान बचाओ मप्र मोर्चा के बैनर तले धरना दिया। जिसमें प्रमुख वक्ताओं ने केंद्र की मोदी और मप्र की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। कामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स परिसर में संविधान बचाओ मंच की ओर से भारतीय संविधान बचाओ और जन समस्याओं को लेकर रविवार को दोपहर विशाल आमसभा आयोजित।
संजीव वानखेड़े बोले कि राजा रजवाड़ों और महाराजाओं की सल्तनत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। किसी ने भी भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ की और उसे खत्म करने की कोशीश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।अरुणा शर्मा जनपद सदस्य ब्लॉक ओबेदुल्लागंज, रामवती दांमडे, संगीता गोलिया अहिरवार समाज महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष, अहिरवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष व ठेकेदार राजेश अहिरवार, नारायणसिंह ठाकुर मनोज अग्रवाल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लालजीराम ठाकुर, गौरव चौधरी, मजहर कबीर, संचालन तलत खान तलत ने किया।जनपद सदस्य अरुणा शर्मा बोलीं सत्ताधारी सरकार पूरी तरह हिटलर की तानाशाही की तरह काम कर रही है। विकास यात्रा को सिर्फ ढोंग कर रही है। अंग्रेजों की तरह फुट डालो राज्य करो ।डिजिटल इंडिया को मोदी ने प्रपंच रचा है। ईवीएम मशीन मोदी सरकार की देन है। विपक्ष पर झूठे इल्जाम लगाना इनकी आदत बन चुकी है। बीजेपी के नेताओं को मारीच बताया। सत्ता हासिल करने भाजपा नेता किसी भी स्तर पर गिर जाते हैं। कमरतोड़ महंगाई भाजपा नेताओं की देन है। हमको मिलजुलकर भारतीय संविधान को बचाना होगा।भाजपा की बिसात झूठ पर टिकी है। इस संविधान बचाओ मुहिम को जारी रखना होगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम जिपं सदस्य सीमा अहिरवार, ओमवती दामले, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, दामोदर यादव, योगेश कुशवाहा, सुनील बोरसे, जावेद कदीर, जिलाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्रअहिरवार, दीपचंद यादव पूर्व महापौर भोपाल, वसीम कुरैशी पूर्व पार्षद मुशर्रफ कुरेशी सांची, पार्षद भगवान सिंह सेहरिया आदि उपस्थित हुए।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में भारतीय संविधान को बचाना होगा। लोकतन्त्र बचेगा तो देश बचेगा। लोकतंत्र को खतरे का काम सरकारें कर रही हैं।विकास शर्मा बोले कि संविधान को तोड़ने का काम विधायक डॉ चौधरी ने लज्जित किया है। ऐसे व्यक्ति है जनमत को बेचकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले को विस चुनाव 2023 उखाड़ फेंकना होगा। भाजपा के नेता संविधान को नीलाम कर देंगे। मजहर कबीर भाजपा की सरकारें मनमानी पर उतारू हैं।संविधान नहीं बचा तो भारत देश भी नहीं बचेगा।
हाजी शाहिद अंसारी, सुनील श्रीवास्तव गैरतगंज ,नारायण सिंह ठाकुर ने भी विचार रखे। सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान की आत्मा तड़प रही है। देश के ओजस्वी कवि डॉ हरिओम पंवार मैं भारत का संविधान लाल किले से बोल रहा हूँ….दुख की गांठे खोल रहा हूँ।
रूपेश तन्तवार, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारी भाजपा सरकारों की चमचमा गिरी कर रहे हैं। अमित शाह मोदी पूंजीवादी सोच के लोग देश में राज कर रहे हैं ओमवती दामड़े ने कविता के जरिए वो कलम बाबा साहेब की ऐसे बनकर चली तलवार बहुजनों का उद्धार हो गया।
डॉ जीसी गौतम, गोपीलाल जाटव ने कहा कि आज हमारे देश का संविधान खतरे में है इसे मिल जुलकर बचना होगा। मौलिक अधिकारों को बाबा साहेब ने सोच समझकर बनाया है।विद्या यादव, अमित राजपूत लोधी किसान दलित आदिवासियों की हक अधिकारों की लड़ाई। जिपं सदस्य सीमा अहिरवार बोलीं संविधान को बचाने की बेहद जरूरत है। सांची सीट के विधायक संविधान बचाने के पक्षधर नहीं है। भाजपा को जहरीली पार्टी बताते हुए कहा कि विकास यात्रा महिलाओं को नंगा नाच विधायक सांसद विधायक।विकास यात्रा में मंच से वनमंत्री एक व्यक्ति को माइक पकड़कर वीडियो में जेल भेजने की सरेआम धमकी देते नजर आए।शिक्षा नीति को खराब बताते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सिर्फ दिखावा है स्कूल आंगनबाड़ियों में बच्चोँ को रोटी खिलाना है। विद्या यादव आपको संविधान बचाने की क्यों जरूरत पड़ी। दिल्ली में मेयर चुनाव की हत्या सहित अन्य जगह पर मोदी योगी सरकारों की मंशा उजागर हो गई है। तासीर समझ कर लोगों किसानों को थोड़ा लालच देकर महंगाई बढ़ा दी गई। मध्यम वर्गीय लोगों पर भी कमरतोड़ महंगाई लादी गई है। भाजपा प्रेम से निपटा रही है। सांची सीट के कांग्रेस विधायक ने संविधान की हत्या कर दी। यह बड़े शर्म की बात है।
सुनील बोरसे ने कहा कि यहां के मंत्री बिकाऊ राम हैं। हमने संविधान बचाने का काम लोकतंत्र की हत्या करने वालों को मिशन 2023 के चुनाव जनता सबक सिखाएगी। जिंदगी लौट कर नहीं आएगी लाना पड़ेगा क्रांति लाना पड़ेगी। संविधान बचाने की लड़ाई मिलजुलकर लड़नी पड़ेगी। योगेश कुशवाहा प्रदेशाध्यक्ष कुशवाहा महासभा ने भारतीय संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राजेश अहिरवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बिकने वाले लोग चले गए टिकाऊ लोग मौजूद हैं। युवाओं को रोजगार नहीं भुखमरी के हालात महंगाई ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है। सरकारों की गलत नीतियों की वजह से यह सब खेल चल रहा है। जनतंत्र से चुनकर विधायक मां कहने वाली पार्टी को छोड़कर बिकाऊ राम बन गए भाजपा के।हक अधिकारों को छीनने की सोची समझी साजिश चल रही है।
नयनतारा, दामोदर यादव ने कहा कि सत्ता जब भय बता रहे हों नेता डर दिखाकर शासन प्रशासन की दादागिरी दिखाने वालों से भयभीत होकर काम नहीं करना।मप्र में सीएम के कुछ मंत्री सांड बनकर घूम रहे हैं। दतिया का गृहमंत्री सांची सीट का मंत्री भी इन्हीं में से एक हैं। लेकिन इनसे ड़रने की कोई बात नहीं हो।संविधान बचाओ मंच दूसरी लड़ाई हम लड़ रहे हैं।गुलाम अंग्रेजों के गुलाम की चापलूसी कर रहे थे। बाबा साहेब के संविधान को चंद लोगों की वजह से खतरा बना हुआ है। कांग्रेस ने 70 सालों से संविधान को संभाल कर रखा सम्मान किया। संविधान को जलाने का काम मोदी सरकार योगी सरकार ने किया है। बाबा साहेब के अनुयायियों को कुचलने का काम किया है। भाजपा नेता जबाव दो आपने पिछड़ों को मुख्यमंत्री पूरे समय क्यों नहीं बनाया। एक चापलूस को ही लंबे समय से सीएम बना रखा है। खून की नदियां बहाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी अब मुसलमानों की तरफदारी करते नजर आए।भाजपा आरएसएस के लोग मनुवादी सोच को कायम रखते हैं। झूठे मक्कार भाजपा सरकारों को मिशन 2023 के चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। आज मैं पिछड़ों को जगाने आया हूं। 230 विधानसभा सीटों में एक भी सीट पिछड़ा वर्ग क्यों नहीं की गई। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और जनसेवा करने का काम करेंगे। पूरे देश मप्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है।धर्म की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करने का काम करें।
मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अंबेडकर साहेब की प्रतिमा लगाने के वादे से मुकर गए। आप जगह चयन कर देना हम प्रतिमा संविधान बचाओ मंच की रकम खर्च कर लगवा देंगे।
भोपाल के पूर्व महापौर दीपचंद यादव ने कहा कि उनकी बातों पर ना जाओ वो क्या कहते हैं उनकी कदमों पर ना जाओ क्या उठाते हैं। संविधान बचाने की आज जरूरत क्यों पड़ी। दुनिया के अंदर जो निजाम दिए गए वो संविधान के मौलिक अधिकारों के आधार सरकारों को चलाने के हक दिए गए। लेकिन सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भूल गए।रोजाना संविधान पर हमले हो रहे हैं। बड़े शर्म की बात है। दलित आदिवासियों के हक अधिकारों को कुचलने के काम किए जा रहे। वन नेशन वन वोट की बात भाजपा बनाने जा रही है। नागपुर से नेटवर्क चलाने की योजना बनाई जा रही है। पूरे देश में जंगल राज चल रहा है।




