मध्य प्रदेश

रत्नेश खटीक की बहन संयोगिता बनी सिविल जज

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । शिक्षा प्रज्ज्वलित होकर कैसे अपना रूप कैसे निखारती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण इस परिवार से प्रदर्शित होता है। जी हाँ उपकाशी नगर हटा के एक सामान्य से परिवार में जन्मे विनोद खटीक जो कि वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर है। अब उनकी पुत्री संयोगिता ने सिविल जज के रूप में चयनित होकर नगर हटा एवं जिले का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि संयोगिता के बड़े पापा प्रकाशचंद खटीक शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल हटा में प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थ है। वही संयोगिता के भाई भाजपा युवा नेता रत्नेश खटीक, डॉ अवधेश प्रताप एवं समस्त परिवार में बेटी की सफलता पर खुशी व्याप्त है। हटा नगर का नाम रोशन करने पर बुंदेली मेला में भी हर्ष मनाया गया, जहाँ मेला संरक्षक एवं संयोगिता के भाई प्रदीप खटीक ने बताया कि आज बड़ा ही हर्ष हो रहा है कि मेरी प्रिय एवं लाड़ली बहन ने सिविल जज के रूप में चयनित होकर न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक, उपाध्यक्ष नीलू पाठक, संजय जैन, अरुण सोनी, सुरेंद्र अग्रवाल, सुनील बजाज, घनश्याम यादव, हरिशंकर साहू, राजेन्द्र सोनी, लखन कोरी, गुड्डा भाटिया, विनोद नेमा एवं समस्त मित्र जनों ने एक दूसरे की मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।

Related Articles

Back to top button