देश विदेशराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी का आगमन 6 को

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय चिंतक, विचारक एवं राज्यसभा साँसद सुधांशू त्रिवेदी भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में शिरकत करने शुक्रवार 6 जनवरी को जबलपुर आगमन हो रहा है।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी यहाँ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे है साथ ही पार्टी द्वारा 6 जनवरी दोपहर 2 बजे ग्लोबल कॉलेज सभागार पाटन बायपास में प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button