कृषिमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री नाम नायब तहसीलदार को किसानो की ज्वलंत मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत के साथ भारी संख्या में किसानों की रही उपस्थिति
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा में तहसील कार्यालय प्रांगण में किसानों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में भारतीय किसान संघ ने नायब तहसीलदार रंजना यादव को सरकार में हो रही अनियमितताओं से अवगत कराते हुए 80 बिंदुओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर और विधायक जबेरा के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में किसानों की ज्वलंत समस्याओ में सिंचाई के लिए बिजली कटौती एवं बिजली कंपनी द्वारा उठाए गए ट्रांसफार्मर व फैल रखे हुए एवं ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर की समस्या से किसान परेशान है गांव गांव में बिजली कंपनी द्वारा निरीक्षण कर शीघ्र व्यवस्था में सुधार किया जावे ।जबेरा तहसील में सिंचाई परियोजना की नहरों से नहरों के आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है जगह जगह पर नहरे क्षतिग्रस्त हैं एवं नहरों पर कहीं-कहीं अतिक्रमण कर नहरे नष्ट कर दी गई हैं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनदेखी एवं लापरवाही के कारण नहरों की स्थिति बेहद खराब है अधिकांश पानी नदी नालों से बेकार जा रहा है विभाग पर सख्ती बरतते हुए सुधार कार्य शीघ्र कराए जावे। जबेरा तहसील की ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों में लापरवाही हो रही हैं अधिक से अधिक कार्य मनरेगा के माध्यम से नहर सुधार पुलिया सुधार नहरों के गेट आदि में भी खर्च किया जावे जो किसान हित में अधिक से अधिक राशी खर्च हो एवं बनाए गए नदी नालों के स्टापडेम के गेट शीघ्र लगाने का प्रबंध किया जाए पुराने स्टॉप डेम की हालत को देखते हुए सुधार कराए जाएं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं विभाग द्वारा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन समय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया जावे । रजिस्ट्री वाली भूमि रजिस्टार ऑफिस से ही तहसील कार्यालय में प्रति रजिस्ट्री की कापी को भेजकर 1 सप्ताह के अंदर नामांतरण कर रजिस्ट्री कार्यालय एवं क्रेता विक्रेता को प्रतियां भेजकर अवगत करावे । सीमांकन आवेदन में मय पुलिस बल के साथ कार्य करने के आदेश पारित हो । यह की सीमांकन आवेदन के बावजूद भी किसानों की भूमि के सीमांकन नहीं होते हैं आवेदकों को 181 सीएम हेल्पलाइन का प्रयोग करना पड़ता है यदि आरआई ,पटवारी, ग्राम कोटवार सीमांकन करने गए भी तो सीमांकन में अवरोध करने वालों का पंचनामा नहीं बनाते जिससे उन पर अपराध पंजीबद्ध हो सके एवं निजी भूमि स्वामी को उपज सहित न्याय मिल सके विभाग के आर आई, पटवारी एवं ग्राम कोटवार द्वारा अवरोध करने वालों का कब्जा दर्ज किया जाता है जिससे भूमि स्वामी की मना स्थिति कमजोर कर विरोधियों को झगड़ा करने की शक्ति विभागीय लोगों द्वारा दी जाती है जिससे भूमि स्वामी में आक्रोश एवं अशांति होती है एवं भूमि ना मिलने पर विभाग की गलत नीति के कारण आत्महत्या जैसी मजबूरी होती है ऐसे मामले तहसील में अनेकों लंबित हैं ऐसी नीति में सुधार कर भूमि स्वामी को ही भूमि दिलाते हुए मय उपज सहित न्याय दिलाने के आदेश विभाग का हो ताकि कोई भी दबंग अन्याई किसी भी भूमि स्वामी के साथ अन्याय ना कर सके । शासन प्रशासन की गलत नीतियों के कारण धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को हो रही समस्याओं जो कि बदरंग एवं काला छींटे वाली धान खरीदी केंद्रों में होने का आरोप लगाकर किसानों की धान वापस की जाती है जबकि काला छीटा निकालने की कोई मशीन नहीं है इसकी उपज धान के साथ ही होती है और ना इसमें कोई जहर है यह अनाज ही है किसानों को उपार्जन केंद्रों में हो रही समस्याओ का समाधान अति शीघ्र करें ।
ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं के सही निष्पक्ष जांच संघ की उपस्थिति में करावे दोषी पाए जाने वाले लोगों पर की गई कार्यवाही से संघ को अवगत करावे यदि ऐसा नहीं हुआ तो पीड़ित किसान सहित भारतीय किसान संघ अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करने मजबूर होगा ।
ज्ञापन देने वालों में किसान संघ तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत, हुकुम सिंह कक्काजी, प्रीति सिंह, बसंत राय, प्रिंस लोधी, हेमंत राय, जगदीश चौधरी, अजय सिंह, रवि सिंह चौहान, तिलक सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनाली लोधी, रजनी दहिया, यशपाल लोधी, राजेंद्र , प्रीतम सींग, नर्मदा, विजय, प्रदीप, राजेंद्र विश्वकर्मा, महेश साहू, मुन्ना सिंह, परम, इंद्र प्रताप, कैलाश, जय विजय सिंह, डाल सिंह के साथ भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button