खेल

संभागीय एथलेटिक्स विभागीय खेलकूल प्रतियोगिता में दमोह का रहा दबदबा

दमोह कर्मचारियों ने जीता पन्ना का दिल
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नवे संस्करण शालेय विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एथलीटिक्स खेलकूंद प्रतियोगिता पन्ना में आयोजित हुई जिसमे एथलेटिक्स के पाँच इवेंट्स हुए , जिसमे दमोह शिक्षा विभाग का दबदबा रहा और चेम्पियनशिप अपने नाम की, दमोह एथलेटिक्स दल से प्राथमिक शाला समदई तेजगढ़ संकुल में पदस्थ ग़ौरी शोऐब पठान ने 100 मीटर रेस, लांग जम्प और जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, संदीप दास को जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया, प्रदीप शर्मा को दल प्रबंधक के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
अब ये प्रतिभागी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर संभाग के प्रतिनिधित्व करेंगे । दमोह जिले के शानदार प्रदर्शन करने पर पन्ना डीएसओ राजेश मिश्रा ने दमोह खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा को अच्छी टीम तैयार करने के लिए बधाई दी । दमोह जिले की इस विशेष उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एस. के . मिश्रा, नन्हे सिंह सहायक संचालक, विवेकदत्त शर्मा जिला खेल अधिकारी, आर. एस. राजपूत , जे.पी. पटेल, डी. के. मिश्रा, वाय. के. कोरी, सर गंगेले बीईओ, जी. पी. झारिया बीआरसीसी, जे. एल. अहिरबाल, रघुराज राजपूत , परम लाल रैकबार, आरिफ अंजुम, अशोक साहू , डॉ. सुशील गुप्ता, बारी बाई धुर्वे, हुकुम धुर्वे, महेंद्र दीक्षित, मनोहर सिंह, बेनी सींग व समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button