रविदास जयंती को लेकर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

बैठक में स्थानीय अधिकारी गणमान्य नागरिक हुए शामिल
नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों से कराया सभी को अवगत
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । स्थानीय नगर पलेरा में एवं क्षेत्र अंतर्गत रविदास जयंती शोभा यात्रा एवं कव्वाली कार्यक्रम महाशिवरात्रि के महान पर्व को देखते हुए पुलिस थाना पलेरा में नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से नगर निरीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया तथा सभी से अपील करते हुए कहा है उक्त सभी कार्यक्रम हर्षोल्लाहस पूर्वक मनाये किसी भी प्रकार के विवाद आदि ना हो साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं बैठक में नायब तहसीलदार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक वार्ड पार्षद जन सर्राफा व्यापारी एवं अन्य व्यापारी वर्ग के अलावा मैरिज गार्डन के संचालक अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार ने इस दौरान नगर में संचालित मैरिज गार्डन में होने वाली शादी समारोह में चोरी की घटनाओं को लेकर सीसीटीवी कैमरा यातायात सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी से सुझाव लेते हुए दिशा निर्देश भी दिए ।



