मध्य प्रदेशराजनीति

मंडलम, सेक्टर, बीएलए एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 10 अप्रैल को

सिलवानी । विदिशा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिलवानी ब्लॉक के समस्त मंडलम, सेक्टर, बीएलए एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 10 अप्रेल बुधवार को सिलवानी में आयोजित किया गया है।
सिलवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रेल बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर के विश्वकर्मा मैरिज गार्डन सियरमऊ रोड सिलवानी में बीएलए एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
इस सम्मेलन में विदिशा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा, विदिशा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजकुमार पटेल, सिलवानी विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुमताज खान, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button