मझौली बीट वन अमले ने अवैध लकड़ी की कटाई करने वालों पर कार्रवाई की
कार्यवाही भी नाममात्र कि कुछ लोगों के ऊपर की
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट ग्राम बीछी में पातासाजी कर वन अमले को जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम पंचायत बिछी में वन भूमि में काबिज कुछ लोगो द्वारा ग्राम धनवाही के रकबे में कब्जा कर वन परिक्षेत्र के जंगलों को पुरी तरह नष्ट कर दिया गया यहां लगे पेड़ पौधे काट दिए गए जिसमे कीमती लड़की जिन्हे काटना कानूनी जुर्म हैं जब इस प्रकार की जानकारी ग्राम पंचायत बनखेड़ी के सरपंच और जनपद सदस्य को जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही की मांग की जिसमे वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की जिसमें कार्यवाही को जिस प्रकार से करना चाहिए उस प्रकार से न कर मिलीभगत कर कार्यवाही अधूरी छोड़ अपने कार्यालय पहुंचे जानकारी के मुताबिक वन भूमि में अतिक्रमण कर जंगल पूरी तरह नष्ट कर दिया गया कीमती लकड़ी को काट कर ईट भट्ठा में इस्तमाल किया जा रहा है वन अमले ने केवल एक ही ट्राली लकड़ी जब्त की जबकि वहा पर कई ट्राली लकड़ी मिली थी जो वहा अभी भी हे ग्रामीणों की माने तो कार्यवाही में वन अमले ने मौके पर मिली लकड़ी को छोड़ कर थोड़ी बहुत ही कम मात्रा में लकड़ी विभाग ले गए क्या वन विभाग की जिम्मेदारी नही है के कार्यवाही उचित कर जंगल को नष्ट होने से रोका जाए । वन विभाग की लापरवाही से मझोली क्षेत्र के ऐसे ही जंगल नष्ट होते जा रहे हे वन जीव प्राणी कहा जाए जब जंगल नष्ट हो जायेगे तो वन विभाग का कहना हे की अभी तीन दिन हो गए कार्यवाही करते हुए कार्यवाही पूर्ण होने पर जानकारी दे दी जायेगी।
जबकि वन विभाग का दायित्व बनता है की इस प्रकार से जब्त लकड़ी छोड़कर जाना और देखकर नजरंदाज करना मिलीभगत दरसाता हे सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक केवल एक ही व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया जबकि बाकी लोगों को सामान्य तरीके से छोड़ दिया गया जबकि सभी ने एक सा जुर्म किया है।
बीट प्रभारी अभय श्रीवास्तव से सम्पर्क करने की कोशिश की तो कॉल नहीं उठाया।



