मतदाता जागरूकता का संदेश देने ढीमरखेड़ा से उमरियापान तक बाइक रैली का आयोजन
जनपद मुख्यालय के कर्मचारियो एवं सचिवों के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | विधानसभा निर्वाचन 17 नवम्बर 2023 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद मुख्यालय ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेन्द्र कोरी के नेतृत्व में जनपद एवं पंचायत सचिवों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकालकर मतदाताओं मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए संदेश दिया। इसी तारतम्य में चुनाव को लेकर शासन प्रशासन के ज़िम्मेदार शक्त नज़र आ रहे हैं। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान शत प्रतिशत में वृद्धि हेतु मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश एवं जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के सतत मार्गदर्शन में प्रत्येक दिवस किया जा रहा है । मंगलवार को विधानसभा बड़वारा की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी की अगुवाई में “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” “पहले “मतदान फिर जलपान” और कटनी करेगा वोट” … आदि नारों और स्लोगन से लिखी गई तख्तियों के साथ बाइक रैली ढीमरखेड़ा से सिमरिया, बड़ी पोड़ी, छोटी पोड़ी, शुक्ल पिपरिया, बहनेहरा, बहनेरी, महनेर, बम्हनी से होते हुए उमरियापान तक निकाली गई । आयोजित बाइक रैली में सीईओ यजुर्वेद कोरी, एपीओ डॉ. अजीत सिंह, के पी परोहा, सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, पंकज शुक्ला, मनीष हल्दकार, सतीश गौतम, अनिल दीक्षित, रमेश पटेल, सुरेश चंद काछी, अतुल चौरसिया, शैलेन्द्र परोहा, मुरारी पटेल, प्रकाश सेन, मुकेश आदि सचिव रोजगार सहायक एवं उत्साही ग्रामीण जन मौजूद रहे ।



