पर्यावरणमध्य प्रदेशराजनीति

स्टार प्रचारक पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एकता के लिये रखी स्थानीय लोगों से एकता की बात

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की 102 विधान सभा सिहोरा की प्रत्याशी एकता ठाकुर के समर्थन के लिए मंगलवार को सिहोरा पुराने बस स्टैंड में आम सभा को स्टार प्रचारक एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने संबोधित की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा ताल शिव मन्दिर से बैंड बाजा के साथ सिहोरा नगर में एकत्रित काग्रेस साथियों के साथ मिल कर नगर सिहोरा का भम्रण व प्रचार करने के लिए पुराने बस स्टैंड में बने मंच से उपस्थिति जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 17 नवंबर को अपना अमूल्य बहुमत एकता ठाकुर को भारी मात्रा में अपना आशीर्वाद प्रदान करे ।
सिहोरा नगर में पहुचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट- मंगलवार को जन यात्रा समूह के साथ पहुचे पुराने बस स्टैंड में सिहोरा विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी एकता ठाकुर के समर्थन के लिए स्थानीय लोगों को किया एकता को पूर्ण रूप से आशीर्वाद प्रदान करने की बात ।
इस सम्बोधन के दौरान उन्होनें विपक्षी पार्टी के करनी और कथनी को कटाक्ष करते हुए कहा कि जब जब चुनाव नजदीक आते हैं तब ईडी के द्वारा कार्यवाही करने के लिए दवाब बनाया जाता हैं । और आम जनता को गुमराह करने के लिए बड़े बड़े दिग्ज को चुनाव लड़ने के पहले ही जाँच के घेरे में भेज दिया जाता हैं ।
अन्त में उन्होनें कहा कि बहुत चर्चित मामा भी डरे हुए हैं हैं कि हमारी पार्टी को जीत कैसे मिलें । चारों तरफ जब हमारा ही परचम लहरा रहा है । जाते जाते उन्होनें कहा कि एकता ठाकुर के समर्थन में आप सभी उत्साहित होकर अपना बहुमत प्रदान करे । नारे लगाते हुए सभा का विराम हुआ और जबलपुर जिले की ओर निकल पड़े ।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन ख्म्परिया, वरिष्ठ काग्रेसी केशव मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल, युवा काग्रेसी राजेश चौबे, विनोद श्रीवास्तव, विधान सभा प्रत्याशी एकता ठाकुर, अमोल चौरसिया, फैजआलम शाह, आलोक पाण्डेय, पवन सोनी, अकरम अंसारी, रामा चौरसिया, अरशद खाँन के साथ साथ स्थानीय काग्रेसी व ग्रामीण क्षेत्रों का जन समूह इस दौरान उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button