मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई

उदयपुरा । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उदयपुरा की नवांकुर संस्था आदर्श आदर्श ग्रामीण बलोदय शिक्षा विकास समिति गहलावन द्वारा प्रभात फेरी निकालकर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी कार्यक्रम विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम का भृमण समापन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे एवं ग्रामीण सम्मिलित हुए। संस्था ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। स्थापना दिवस पर सभी लोगों ने अपने मध्यप्रदेश को उन्नति और विकास के नए शिखर पर पहुंचाने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button