BJP Ex MLA की मौत के मामले में दामाद सहित तीन पर प्रकरण दर्ज
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । उदयपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत सिंह पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बरेली पुलिस ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद विशेष पुलिस दल ने भी जांच की थी। इस जांच में पूर्व विधायक के दामाद रघुवीरसिंह पटेल, नाती राहुल पटेल और घरेलू नौकर छोटू उर्फ बिहारी केवट को घटना वाले दिन वहां पर देखा गया था। इन्होंने संपत्ति, बंदूक और पैसों को लेकर हेरफेर करने वाली बात सामने आई है। पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल 27 जुलाई को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।
पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने बताया कि पूर्व विधायक की मौत का कारण एक्सीडेंट था, लेकिन उक्त आरोपियों ने अमानत में खयानत किया है, उन पर इन्हीं धाराओं में अभी प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।



