बिना ऋृण लिए बैंक ने कर भूमि कर दी बंधक, पीड़ित ने की शिकायत
सिलवानी। किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋृण् लेने पर ही उक्त व्यक्ति भूमि या प्राॅपर्टी को बंधक किया जाता है परंतु सिलवानी की एक प्रायवेट बैंक ने बिना ऋृण दिये है उसकी भूमि को राजस्व रिकार्ड में बंधक करा दिया। जब पीड़ित बैंक गया तो बैंक मैनेजर ने बात करने तक से इंकार कर दिया है।
ऐसा ही एक मामला सिलवानी में प्रकाश में आया है, फरियादी मो ताहिर पिता इल्याज ताज निवासी सिलवानी ने बताया कि मेरे नाम कृषि भूमि खसरा क्रमांक 23/2/2/1 रकबा 1.6190 हेक्टेयर, पिता मो. इल्याज के नाम भूमि खसरा क्रमांक 23/1 रकब 1.6270, माता के नाम पर भूमि खसरा क्रमांक 23/2/2/3 रकबा 1.2140 हेक्टेयर स्थित ग्राम चौका पटवारी हल्का जुनिया में है। उक्त समस्त भूमियां फरियादी ने रतिराम प्रजापति बगैरह निवासी चंदनपिपलिया से खरीदी गई थी। जोकि उक्त भूमियां जब मैंने मेरे पिताजी, व माताजी ने खरीदी थी उस समय यह भूमियां आईसीआईसीआई बैंक में बंधक नहीं थी। और वर्तमान में उक्त भूमियां आईसीआईसीआई बैंक शाखा सिलवानी में बंधक दर्ज आ रही है। फरियादी ने बैंक जाकर ब्रांच मैेनेजर से जानकारी लेना चाही तो उन्होनेे इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। भूमियां पर ऋृण क्यों दर्शित आ रहा है। प्रार्थी का परिवार इस समस्या से परेशान है। और शुक्रवार को इसकी लिखित शिकायत एसडीएम सिलवानी से करते हुये न्याय की गुहार लगाई है।



