मध्य प्रदेश

बीच सड़क पर युवक की पड़ी लाश, मौके पर पुलिस

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना पेट्रोल पंप और आनु के बीच चोपड़ा गांव के पास बीच सड़क पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से मौके पर हिंडोरिया थाना प्रभारी सरोज ठाकुर, सब इंस्पेक्टर शिवनारायण यादव, चौकी प्रभारी बांदकपुर एएसआई राजेंद्र मिश्रा, हंड्रेड डायल यशवंत व पायलट यावर सहित पुलिस पहुंची, जहां बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक भदौली निवासी केशव पिता हरिराम पटेल उम्र 22 वर्ष की लाश पड़ी मिली है. किसी वाहन की टक्कर लगी है या कुछ और भी घटना हो सकती है, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button