महामास्ताभिषेक संपन्न हुआ
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैन समाज के दस लक्षण पर्व पर। श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर हदाईपुरा में मुनि श्री 108 उपशांत सागर महराज, 105 क्षुल्लक श्री उपकार सागर महाराज के परम सानिध्य में दस लक्षण महापर्व महामस्ताकाभिषेक एवं महा शांति धारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1008 श्रीआदिनाथ भगवान 1008श्री भरत भगवान, 1008 श्री बाहुबली भगवान का महामस्त्काभिषेक संपन्न हुआ। महाशांतिधारा का संचालन वीरेंद्र भैया और नीतू भैया ने किया तथा पुन्य संचय कर धर्म लाभ लिया और सभी ने नगर क्षेत्र प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
अध्यक्ष चक्रेश जैन द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरसोला से संपन्न हुआ रात्रि 7.30 बजे श्रीजी की मंगल आरती संगीत के द्वारा होगी। दस बजे सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
अभिषेक शांति धारा में सभी समाज के लोग शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से राजकुमार प्रिंस विमल जैन पिपरिया, नवीन जैन, ऋषभ जैन, कमलेश जैन, सुनील जैन, दादू जैन, रानू भानू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।



