हेल्थ

महिला के पेट से आपरेशन कर बाहर निकाला 12 किलो का ट्यूमर

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी महिला
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । डॉक्टरों को मरीजों की जान बचाने भगवान का दर्जा दिया गया है। एक बार डॉक्टर भगवान साबित हुए । कभी कभी वह मरीजों के सफल ऑपरेशन करके उनकी जान बचा देते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट दर्द से परेशान महिला मरीज का सफल ऑपरेशन कर पेट से 12 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाल जान बचाने का मामला सामने आया है।
हुआ यूं कि रायसेन के शासकीय जिला अस्पताल में एक महिला पेट दर्द की वजह लगभग 1 साल से बेहद परेशान थी। उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।यहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि महिला के पेट में भारी ट्यूमर है। इसी वजह से महिला पेट दर्द के असहनीय पीड़ा से जूझ रही है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन करने का फैसला लिया। महिला रायसेन जिले के देवनगर निवासी सावित्रीबाई का ढाई घंटे में ऑपरेशन किया और डॉक्टरों की टीम ने 12 किलो के भारी- ट्यूमर को निकाला। इस ऑपरेशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता अतुलकर, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश गुप्ता तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अनिल ओढ़ ,डॉ अरुण मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर संगीता बरखने की टीम द्वारा किया गया और महिला अब पूरी तरीके से स्वास्थ्य है। ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्क हुआ और महिलाओं को पेट दर्द की असहनीय पीड़ा से निजात मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button