महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर महिलाओं हेतु एक जागरूकता शिविर राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एक्टिंग पीडीजे संजीवकुमार पांडे एवं सचिव दिनेश कुमार नोटिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं, विद्यालय एवं महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, सहायक प्रधानाध्यापकों ने करीब 75 महिला प्रतिभागी लाभान्वित हुए । शिविर में मुख्य रूप से पांक्सो एक्ट, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, भरण पोषण, बाल विवाह, मातृत्व लाभ, महिलाओं के संपत्ति एवं अन्य अधिकारों, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि संबंधी कानून की बारीकी से जानकारी दी गई । शिविर में न्यायाधीश रमाकांत भारके, रिसोर्स पर्सन के रूप में मीनासिंह बघेल एवं आशा चौहान, एसडीओपी मोनिका तिवारी, टीआई अरविंद जैन, परियोजना अधिकारी आरती यादव अधिवक्ता गण अटल बिहारी बाजपेई, आर के उरमालिया, आर के प्यासी, आर के पटेल, एके असाटी, एडीओ विनोद लोधी, नायब नाजिर हरीशचंद्र उरमालिया, सोनू हरिजन आदि उपस्थित रहे ।



