धार्मिकमध्य प्रदेश

मां जगत जननी की प्रतिमा की स्थापना, मातारानी के दरबार में जल चढ़ाने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण अंचलों में शारदेय नवरात्र की धूम है। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में मां जगत जननी दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई। माता रानी के जयकारों और गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु देवी प्रतिमाएं पंडाल तक ले गए जहां विधि विधान से माता रानी की पूजन अर्चन कर स्थापना की गई । नवरात्र पर्व शुरू होते उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों का आस्था का केंद्र प्राचीन बड़ी माई मंदिर में सुबह से जल चढ़ाने के लिए महिलाएं, श्रद्धालुओं भक्तों की भीड़ उमड़ रही । मंदिर मैं भी विधि विधान से घट स्थापना कर अखंड जोत प्रज्वलित की गई जो 9 दिनों तक जलती रहेगी । प्राचीन बड़ी माई मंदिर में दूर-दूर से मातारानी के दरबार में एक झलक पाने श्रद्धालु गणों की भीड़ उमड़ रही । कहते हैं भक्ति भाव से जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगते मातारानी भक्तों की मन्नत पूर्ण करती है । उमरिया पान के बड़ी माई दुर्गा उत्सव समिति, सन्यासी महाराज दुर्गा उत्सव समिति, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति झंडा चौक, ग्राम पंचायत प्रांगण में स्थापित दुर्गा उत्सव समिति, न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कटरा बाजार, महाकाली दुर्गा उत्सव समिति चंडी माता, आजाद चौक दुर्गा उत्सव समिति, नई बस्ती, ब्यौहार मुहल्ला , चंडी माता दुर्गा उत्सव समिति, मचकंडा मोहल्ला आदि स्थित पंडालों में विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई। सार्वजनिक समिति कटरा बाजार के तत्वाधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने आते हैं । झंडा चौक में पर्दा के माध्यम से प्रतिदिन रामायण दिखाई जाती है।

Related Articles

Back to top button