मध्य प्रदेश

रोजगार सहायक के बैठक में आगामी नीति पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव प्रदेश के आवाहन पर दमोह जिले की प्रत्येक 7 जनपद पंचायत रोजगार सहायकों की जनपद जबेरा के नोहलेश्वर धाम मंदिर में एवं तेंदूखेड़ा जनपद माता मंदिर मैं बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा हुई बता दें शासन प्रशासन के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते लगातार 13 मार्च 2023 से ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव और आगामी 31 मार्च 2023 तक अवकाश पर हैं यदि इसके बाद भी सरकार ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव की मांगों को मान लेता है तो अवकाश पर गए समस्त जिले के ग्राम रोजगार सहायक /सहायक सचिव कार्य पर वापस लौट आएंगे अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है 1 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है,आज में प्रदेश संगठन के आवाहन बैठक में समस्त जनपद पंचायत जबेरा तथा तेंदूखेड़ा रोजगार सहायकों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 से 31 मार्च तक समस्त रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा समस्त दमोह जिला 04 मई को मामा मामी दर्शन यात्रा जो नरसिंहपुर से भोपाल निकाली जा रही है उसमें दमोह के समस्त लोग शामिल होंगे और मामा मामी को मनाने की कोशिश करेंगे ताकि वह हमारी प्रताड़ना को समझ सके। बैठक में उपस्थित दोनों ब्लॉक के समस्त साथी जिला अध्यक्ष वीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला संगठन मंत्री केशरी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमत सिंह लोधी तेंदूखेड़ा, राजेश सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा, पीयूष दुबे, सुरेंद्र सैनी, संतोष राजपूत, शैलेंद्र राय, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, रमेश सिंह, बसंत राजपूत, विनाश चौक से हरगोविंद शर्मा, नीरज असाटी, ताहिर खान, चंद्रभान सिंह, शिवराज सिंह, बबलू यादव, रमेश सिंह लोधी, रामकिशन यादव, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, गुड्डा यादव, नन्हे सिंह, प्रेम जैन, राम सिंह लोधी, प्रदीप मिश्रा, संजय मिश्रा, योगेंद्र लोहार, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि साथी उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button