क्राइम
डंपर और पिकअप भिड़ंत, पिकअप वाहन चालक की मौत
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत। पिकअप वाहन चालक की मोके पर ही हुई मौत।
एक्सीडेंट के बाद डंपर पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया, डंपर के नीचे दबने से हुई पिकअप वाहन चालक की मौत।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को सीधा किया गया। डम्फ़र सीधा करके निकाला गया पिकअप चालक का शव। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा। सांची के भोपाल विदिशा हाईवे कमल रेस्टोरेंट के सामने की घटना। विगत देर रात की रात का है पूरा मामला।



