कृषि

किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की तिथि निर्धारित करें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । किसानों ने देश के किसान हितेषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं किसानों के हित चिंतक एवं स्वयं कृषक शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि उनके द्वारा उनके हित में दी जाने वाली प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में ₹6000 एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में प्रति वर्ष ₹4000 खाते में डाले जाते हैं किसानों का कहना है कि इन सम्मान निधियों की कोई एक तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण किसानों को इसका समीचीन लाभ नहीं मिल पाता इसमें किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री महोदय किसान सम्मान निधि की राशि डालने की तिथि निर्धारित करें जिस प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह कि 10 तारीख को ₹1000 महिलाओं के बैंक खाते में डालने की तिथि पूर्व से निर्धारित कर दी है जिससे लाडली बहनों को तिथि ज्ञात होने से वह इसका समुचित उपयोग कर सकती हैं इसी प्रकार किसानों की सुविधा हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की भी तिथियां निर्धारित की जावे जिससे किसान सम्मान निधि का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button