माउजर एवं धारदार हथियार सहित आरोपियों को गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । अवैध हथियारों पर अंकुश लगाते हुए थाना कोतवाली की बड़ी कार्यवाही की । 2 आरोपीगणो से एक नग देशी माउजर एवं एक धारदार हथियार जप्त करने में सफलता हासिल हुई।
पुलिस अधीक्षक राकेशसिह द्वारा सिटी एवं देहात क्षेत्र मे हो रही चाकूबाजी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियो को मुखबिर तंत्र मजबूत कर अपराधों की रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत द्वारा शहर में लगातार भ्रमण करने एवं संदिग्धों की चैकिंग हेतु टीम गठित की गई थी जो थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 14 मार्च 23 को आरोपी बंटी उर्फ दिनेश निवासी दमोह के कब्जे से आलाजर्व चाकू एवं आरोपी गोलू उर्फ नीलेश दमोह से 15 मार्च .23 को एक जिन्दा देशी माउजर व एक जिन्दा कारतूस कब्जे से बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी बंटी उर्फ दिनेश पिता शंकरसिंह निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह, गोलू उर्फ नीलेश पिता मुन्ना सेन निवासी फुटेरा वार्ड दमोह से एक नग देशी माउजर एक जिन्दा कारतूस कीमती करीबन 10.100/- रुपये एवं एक धारदार चाकू कीमती करीबन 200/- रुपये को जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विजय राजपूत, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक आलोक तिरपुडे, प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक नरेन्द्र आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक रूपनारायण, आरक्षक देशराज, आरक्षक कृष्ण कुमार आरक्षक जितेन्द्र आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।



