ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, सैनिकों के शौर्य को सलाम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । देश की सरहदों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से बहादुरी का नया अध्याय लिखने वाली देश की सेना के अद्वितीय शौर्य को सलाम करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के द्वारा बड़ी माई मंदिर से आज़ाद चौंक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा बड़ी माई मंदिर से झंडा चौंक,न्यू बस स्टैंड से होते हुए आजाद चौंक तक यात्रा निकली। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो अदम्य साहस एवं सटीक रणनीति का परिचय दिया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रभक्ति की इस यात्रा में सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी व विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शोर्य को नमन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने के हाथों में तिरंगे थामे, भारत माता की जय, राष्ट्रभक्ति के जयघोष करते हुए सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ माझी, हिंमाशु चौरसिया, शैंकी चौरसिया, पारस पटेल, जगमोहन चौरसिया, कैलाश साहु, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, प्रमोद असाटी, दिनेश असाटी, ललित गौतम, रामजी ब्यौहार, संदीप सोनी, यतेन्द गौतम, बड्डा गुप्ता, विनोद साहु, धर्मेन्द्र गौतम, प्रमोद ताम्रकार, नरेश असाटी, नरेश जयसवाल, राकेश दाहिया, प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, अंकित बर्मन, गजराज सिंह ठाकुर, विकास, राकेश बर्मन, आकाश बर्मन, गणेश ठाकुर, छोटू ठाकुर, रोहित नामदेव, अखिलेश नामदेव, प्रिंस उरमलिया, राजन सिंह, रूचिर, शरद, आदित्य गौतम, नवीन श्रीवास, विवेक रिंकू मिश्रा, दिन्नू ठाकुर, नंदू नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं यातायात व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने दल के साथ मुस्तैद रहें।



