मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 57 जोड़ों का विवाह संपन्न

रिपोर्टर : भारत निहाल
औबेदुल्लागंज । रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत मैं 57 विवाह जोड़ें का विवाह संपन्न कराया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा भी उपस्थित रहे। नवविवाहिता को 49 हजार का चेक भेट कर मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया । सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि बेटियां को बहू बनाकर यहां से ले जाएं लेकिन घर पर बेटी बनाकर रखें जो बहू बनाकर जा रही है वहा भी ससुराल में बेटी बनकर सास ससुर की सेवा करें और घर मैं सुख शांति के साथ अपने मां-बाप का भी मान सम्मान बढ़ाएं ।
इस अवसर पर ओबैदुल्लागज जनपद सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जनपद क्षेत्र की सभी पंचायतों के सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है विवाह गायत्री परिवार द्वारा 57 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया । जन अभियान परिषद द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को एक एक वृक्ष देकर लगाने का संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष प्रीति बृजेश चौकसे, नगर पंचायत ओबेदुल्लागंज अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे, पार्षद सुनील शेरिया, मीडिया प्रभारी पंकज कोठारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button