घर में खड़ी बाइक से गिरता पैट्रोल, जा पहुंचा रसोई घर, हादसे में भड़की आग से महिला की हुई मौत
सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में हुई विचित्र घटना की मोहल्ले में चर्चाए हो रही है ।
स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि घर मे रखी हुई मोटरसाइकिल से पेट्रोल इस प्रकार से रिस रहा था कि वह बहकर चूल्हे तक पहुंचा । और कुछ ही सैकेंण्ड में आग लग गई । इस हादसे में घर पर खाना बना रही महिला की मौत हो गई। वही उपस्थिति लोगों ने जानकारी दी कि महिला का पति खेत में गया हुआ था। और दोनों बच्चे किसी शादी समारोह में गए हुए थे । ये घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही हैं ।
सिहोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि वार्ड क्रमांक 7 गढ़िया मोहल्ला निवासी विमला पति संतोष दाहिया उम्र 42 वर्ष घर के अंदर बने आगन के एक हिस्से में चूल्हे पर खाना बना रही थी। वहीं पास में ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। मोटरसाइकिल से पेट्रोल रिस्ते रिस्ते चूल्हे के पास जा पहुंचा और तेजी से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि खाना बना रही 42 वर्षीय विमला को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सुलगती महिला चिल्लाने लगीं और जोर जोर से बचाने की आज लगा रही थी । आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग तुरन्त पहुंच तो गए । लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में बुरी तरह जलने से विमला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी सिहोरा पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । वहीं पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच -पड़ताल कर रही है। जबकि इस अग्नि में बाइक और घर मे रखा कुछ समान व कूलर भी जलकर नष्ट हो गया। अब जाँच पड़ताल में ही पता चल पाएगा कि घटना किन कारणों से घटित हुई।
महिला का अन्तिम संस्कार वार्ड के मुक्तिधाम गंजताल रोड पर किया गया । और घटित घटना की जाँच पड़ताल शुरु कर दी गई है ।



