मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण कर मरीजों को फल बांटे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया । वहीं सिविल अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button