मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन 43 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के आई टी आई बम्हौरी पांजी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 44 जोड़े एक दूसरे के हुए मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित विवाह सम्मेलन में 44 पात्र हितग्राहियों ने रजिस्ट्रेशन कराया इस दौरान जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वर वधु को आशीर्वाद देकर विवाह की सामग्री प्रदान की जिसमें स्टील की अलमारी, डाइनिंग टेबल, पलंग ,रजाई गद्दे दो तकिया चादर सहित, दीवार घड़ी, टेबल फैन, स्टील के बर्तन, प्रेशर कुकर ,वर वधु के वस्त्र,
चांदी के आभूषण में पायल 70 ग्राम, बिछिया 10 ग्राम, मंगलसूत्र 50 ग्राम, माथा टीका 10 ग्राम, कुल मिलाकर ₹38000 की सामग्री एवं ₹11000 का नगद चेक प्रदान किया। विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल जी का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने गरीब बेटे बेटियों को सामूहिक विवाह सम्मेलन करा कर सम्मान दिया है उनका में हृदय से धन्यवाद करता हूं लगातार गरीबों के हित की चिंता माननीय मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी कर रही है इस दौरान विधायक ने सभी 44 जोड़ों को नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी इस दौरान पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री के निजी सहायक राजकुमार सिंह जनपद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा तुलाराम जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश जैन , सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, मूरत सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, एसडीएम रावत, सीओ मिश्रा जबेरा सीओ बागरी मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, भारत सिंह, सचिन जैन, सतपाल सिंह, अनूप सिंह, जुगल शर्मा, लक्ष्मी नामदेव भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित वर वधु पक्ष के परिवार जनों के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



