क्राइम
मोबाइल पर गाना बजाने पर पड़ोसियों में हुआ विवाद

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर पड़ोसियों में जमकर विवाद हो गया ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मिथुन कुर्मी पिता सुखदेव कुर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह अपने घर की छत पर रोजाना मोबाइल में गाने बजाता है जिसको लेकर पड़ोसी सुशील कुर्मी पिता नन्हे लाल उम्र 40 वर्ष को आपत्ति थी और आय दिन वाद विवाद करता रहता था आज बुधवार सुबह जब मिथुन गांव में घूम रहा था तो पड़ोसी सुशील के द्वारा उस पर जानलेवा हमला कर दिया आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आरोपीयों की तलाश की जा रही हैं।



