युवती ने लगाई फांसी, पुलिस ने मामला लिया जांच में

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । शनिवार को बरेली नगर में एक बालिका ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
घटना की जानकारी मिलते ही बरेली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में किया और पंचनामा और वैधानिक कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार बरेली नगर के होली चौकी नदी रोड निवासी मृतक निशा पिता रामस्वरूप उम्र 19 साल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली । पुलिस ने जब घरवालों से पूछा कि आप कहां थे तो बताया गया कि घर वाले सभी लो मजदूरी करने खेत में धान काटने के लिए गए थे। इसलिए घरवालों को किसी भी चीज की जानकारी नहीं है जब घर पर आकर देखा तो अपनी बच्ची फंदे से झूलती नजर आई । इसके बाद बरेली थाना प्रभारी को सूचना परिवार द्वारा दी गई। खबर सूचना मिलते ही बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू एवं एसआई अरुणा साना एसआई सुभाष सिंह अपने सैनिकों के साथ पहुंचकर मौके की अच्छी तरह से पूछताछ की जांच अभी जारी है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।



