क्राइम

नाबालिग को किसान ने रस्सी से बांधकर लोडिंग वाहन से घसीटा

मंडी में चोरी की आशंका पर तालिबानी सजा
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
इंदौर ।
प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी में शनिवार सुबह दो नाबालिगों के साथ किसान ने बेरहमी से मारपीट की। चोरी करने की बात पर पैर में रस्सी बांधकर लोडिंग वाहन से कई फीट घसीटा। घायल नाबालिग को पीटने वाले उसे थाने ले गए और चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर कर चला गया। कुछ देर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। टीआइ अजय मिश्रा के मुताबिक दोनों नाबालिगों की शिकायत पर आरोपी सुनील वर्मा निवासी काटकूट (खरगोन) पर केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि सुनील किसान है। वह 10 हजार का प्याज बेचने के बाद शुक्रवार रात मंडी में वाहन में ही सो गया। सुबह उसके रुपए गायब थे। इस पर उसने कुछ लोगों की मदद से दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। सभी उसे देर तक पीटते रहे। बाद में दोनों को बांधकर घसीटा भी।
इस संबंध में टीआई मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी सुनील फरार है। आरोपी ने असल घटना छिपाते हुए थाने में झूठा शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में दिए गए उसके नंबर पर फोन कर उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। टीम उसकी तलाश में काटकूट जाएगी।

Related Articles

Back to top button