मध्य प्रदेश

युवाओं को राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरुक करना लक्ष्य – डॉ भूपेन्द्र नागर

ज़िले में 1.5 लाख पौधे लगाए जाएँगे- ज़िला अध्यक्ष
रिपोर्टर : प्रफुल्ल भार्गव
रायसेन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हरा-भरा मध्यप्रदेश वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है जिस निमित्त रायसेन जिले में भी 11 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच रायसेन जिले में 512 पंचायतो एवम 164 वार्डो में समिति के माध्यम से रायसेन जिले में 1.5 लाख पौधे रोपे जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए रायसेन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर ने बताया कि इस अभियान के निमित्त युवा मोर्चा रायसेन की टीम द्वारा विधानसभा एवं मंडल स्तर पर योजना करके पंचायत समिति बनाई गई जिसमें एक अध्यक्ष और 9 सदस्य बनाए गए हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के तहत पौधारोपण अभियान 3 चरणों में चलाया जाएगा जिसका पहला चरण 11 सितंबर से 17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर, दूसरा चरण 18 सितंबर से 25 सितंबर, दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती एवं अंतिम चरण 26 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती तक चलाया जाएगा, युवा मोर्चा द्वारा सभी युवाओं से आग्रह किया है कि वृहद पौधारोपण में अपना योगदान अवश्य दे ।

Related Articles

Back to top button