युवा अधिवक्ता टिक्कू वकील के निधन पर न्यायालयीन कार्रवाई स्थगित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के युवा अधिवक्ता राजकुमार सिंह उर्फ टिक्कू वकील के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई । उनके निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सभी समुदाय एवं वर्ग के लोगों का तांता लग गया।
न्यायालय में अधिवक्ता संघ के आव्हान पर न्यायालयीन कार्रवाई स्थगित रही। वही अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन न्यायालय के सभागार में आयोजित किया गया ।
जिसमें अपर लोक अभियोजक बद्री विशाल गुप्ता एवं संघ के उपाध्यक्ष राजेश यादव , सचिव हेमराज सिंह राठौर सहित सभी अधिवक्ता सदस्यों द्वारा स्वर्गीय राजकुमार सिंह एडवोकेट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए युवावस्था में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया एवं सभी अधिवक्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।



