खेल

मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत उचेर अंतर्गत ग्राम सूखा करार में जिला खेल एवं युवा कल्याण तथा सांची पुलिस के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सांची थाना प्रभारी अमरसिंह निगम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल पुरोहित प्राचार्य शाउमांवि उचेर एवं ग्राम पंचायत सरपंच अरविंद लावरिया उपस्थित थे । इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने कहा खेल हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है खेलों से हम स्वस्थ रहते हैं तथा हमारे शरीर का विकास होता है खेलों से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है उन्होंने खिलाड़ियों से कहा हमें खेलों को खेलते रहना चाहिए । वहीं प्राचार्य अनिल पुरोहित ने कहा कि जैसे हमारे जीवन में शिक्षा आवश्यक है जिससे बुद्धि का विकास होता है उसी प्रकार खेल से हमारे शरीर का विकास तो होगा ही साथ ही शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है हमारे खिलाड़ी देश विदेश में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपने गांव शहर जिला प्रदेश देश का नाम रोशन कर रहे हैं । हमें खेलों के प्रति अपनी जागरूकता पैदा करते रहने की जरूरत है तथा खेल के माध्यम से हम अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर सकते हैं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button