मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को लेकर छात्राओं ने स्वयं के खर्चे पर सजाया स्कूल

रंगोली एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 1 नवंबर से 7 नवंबर तक मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की 67 वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं एमएलबी गर्ल्स स्कूल मैं कक्षा 9 से 12 तक 24 सेक्शन है सभी सेक्शन की छात्राओं ने अपने अपने क्लास को स्वयं के खर्चे पर हाथों से निर्मित सामग्री से सजाया जो दुल्हन की तरह नजर आने लगी। कक्षा सज्जा प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई जिसमें मध्य प्रदेश की वैभवशाली विरासत, महापुरुषों के चित्र मानचित्र, पेंटिंग्स शैक्षणिक चार्ट, अनमोल वचन झालर, फूल रंगोली आदि से सजाया गया।
स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी वही प्रत्येक कक्षा की छात्राओं ने मध्य प्रदेश की वैभवशाली विरासत के ऊपर एक से बढ़कर एक प्रकार की रंगोली सजाकर कार्यक्रम को और भी खूबसूरत बना दिया।
छात्राओं ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के फूल बेल गुलदस्ते और सीनरी आदि बनाकर टीचर्स की टेबल एवं छात्राओं के बैठने की टेबिलों को भी सजाया ।
बड़ी बात देखने में यह आई कि स्कूल की सजावट में जो भी खर्च आया वह छात्राओं ने घर से मिलने वाले खर्च के पैसों में से बचाकर पूरा किया। इसमें स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का सहयोग किया। सभी कार्यक्रम शिक्षक विजय कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य आरजी कुर्मी,संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव, अनीसा खान, प्रमोद जैन, दिनेश पटेल, अरविन्द सोनी, शशिनायक, कामिनी अहिरवार, गनपत सिंह, हरिबाबू कुशवाहा, अमित गुप्ता, दीपक कटारे, सुरेश नायक, रेखा आठ्या, इदरीश खान, कैलाश तिवारी, मसरुर खान, वैशाली साहू आदि शिक्षकों अतिथि शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।




