मध्य प्रदेश

रंगपंचमी पर करीला दर्शन करने गया व्यक्ति वापिस नही लौटा, परिजनों ने गुमशुदा की रिपोर्ट

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । रंगपंचमी के अवसर पर जानकी मैया करीला अशोकनगर दर्शन करने कस्बा बम्होरी के 60 वर्षीय हरी लाल वंशकार करने गए थे, जो मेला में कही गुम गए । जो आज दिनांक तक घर नहीं लौटे, कोई पता नहीं लगा परिवार जन तलाश में जुटे हैं।
परिजनों ने पुलिस थाना बम्होरी में गुमसुद्गगी की सूचना दी गई है।
परिजनो ने बताया की उनका नाम हरि बंशकार, उम्र 60 वर्ष, रंग सांवला, निवासी कस्बा बम्होरी थाना बम्होरी तहसील सिलवानी जिला रायसेन करीला मेले में रंगपंचमी पर जानकी मैया के दर्शन करने गए थे। जो मेला में गुम गए। वह धोती, कुर्ता और जाकिट पहने एवं रूमाल कंधे डालते है। और आज दिनांक तक घर नहीं लौटे, परिवार के लोग अपने रिश्तेदार और जान पहचान वालो में तलाश कर चुके हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को यह व्यक्ति दिखाई दे तो इस मोबाइल नंबर 8223042242 पर कृपया संपर्क करें ।

Related Articles

Back to top button